Skip to main content

जमीन पर कब्जा करने आये दबंग, परेशान महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची, केरोसीन छिड़क लिया

RNE, Network.

दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। रोका तो मारपीट-तोड़फोड़ पर उतारू हो गये। परेशान महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। रोते-चिल्लाते एक-एक कर 10 महिलाओं ने खुद के शरीर पर  केरोसीन छिड़क लिया।

वे खुद को आगे के हवाले करने ही जा रही थी कि पुलिसकर्मियों ने दौड़कर सूझ-बूझ से न केवल उन्हें रोका वरन हाथोंहाथ फायरब्रिगेड बुलाई। केरोसीन में नहाई महिलाओं पर पानी की बौछार की गई।

एसडीओ मौके पर आये उनकी तकलीफ जानी और त्वरित-ठोस कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। आत्मदाह की आशंका टली और महिलाओं, उनके परिजनों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली।

घटना बिहार के कटिहार जिले की है। यहां 10 महिलाओं ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। सदर एसडीओ ने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर पहुंचकर महिलाएं से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

महिलाओं ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार को भी कुछ लोग पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर न केवल उन लोगों के साथ मारपीट की गई । बल्कि अभद्र व्यवहार भी किया गया।