Skip to main content

राज्य कैबिनेट की बैठक अब 29 को, आज नहीं

आरएनई, नेटवर्क
राज्य की भजनलाल शर्मा कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। अब ये बैठक 29 सितम्बर को होगी। पहले ये बैठक 25 सितम्बर को तय हुई थी।


29 को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्तपूर्ण निर्णय होने की संभावना है। नये बने संभागों व जिलों को लेकर तथ्यपरक रिपोर्ट आ चुकी है। कैबिनेट सब कमेटी भी उस पर विचार कर चुकी है। संभवतः 29 की कैबिनेट बैठक में इस पर बात हो सकती है। सरकार कोई निर्णय भी कर सकती है। इसके अलावा भी राज्य के अनेक विषयों पर निर्णय होने की संभावना है।