Skip to main content

10 उपग्रह लगातार कर रहे सीमाओं की निगहबानी, इससे दुश्मन हारा, इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने अब किया खुलासा, पाक के हमले इस कारण हुए नाकाम

RNE Network.

ऑपरेशन सिंदूर भारत ने शुरू किया तो पाकिस्तान ने सीमा पार से जबरदस्त हवाई हमला किया। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू आदि की सीमाओं से ड्रोन के जरिये पाक ने ये हवाई हमले किये। मगर उनके इस हमले को भारतीय सेना ने पूरी तरह से विफल किया और ड्रोन को गिराते गये। इसका बड़ा श्रेय भारतीय सेना के साथ इसरो को भी जाता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के उपग्रह लगातार सीमा पार चल रही गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने कहा कि कम से कम 10 उपग्रह लगातार 24 घन्टे सीमा की निगहबानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने पडौसी देश के बारे में पता है, देश की तटीय सीमा लगभग 7 हजार किमी है और रीयल टाइम में इनकी निगरानी व देश की सीमा तथा हर नागरिक की सुरक्षा के लिए उपग्रह और ड्रोन तकनीक बेहद जरूरी है।