Skip to main content

10 साल पहले देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी, अब पांचवें पर : राजनाथ

आरएनई, कोलायत।

रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथसिंह ने कहा कि 10 साल पहले जब नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बने तब देश दुनिया में 11वें नंबर अर्थव्यवस्था था अब पांचवें नंबर पर है। अगले दो-तीन सालों में तीसरे नंबर पर होगा। इसके साथ ही रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है, निर्यात बढ़ा है। धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने जैसे निर्णय हुए। जो कहा, वो किया। अब देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ व्यवस्था लागू होगी। इन सबका श्रेय किसी को है तो वह नरेन्द्र मोदी को है।

इसलिये वन नेशन-वन इलेक्शन:
अभी चार महीने पहले विधानसभा चुनाव में मैंने राजस्थान में सभाओं को संबोधित किया। अब चार महीने बाद फिर लोकसभा चुनाव! हमारे प्रधानमंत्री चाहते हैं देश में एक साथ चुनाव हो। इसीलिये ‘वन नेशन-वन इलेक्शन‘ की बात कही है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। उसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। कांग्रेस आदतन विरोध करती है। उनका स्वभाव है हर चीज का विरोध करना। एक साथ चुनाव होगा तो समय, संसाधनों, धन-दौलत की भी बचत होगी। अगर विधानसभा-लोकसभा चुनाव एक साथ करवा दिये जाएं। इसके बाद स्वायत्त शासी संस्थानाओं का चुनाव एक साथ हो जाएं। मतलब यह कि पूरे पांच साल में मात्र दो बार चुनाव हों। दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी:
अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले भी दुनिया में जाता था लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। पूरी दुनिया आशा से भारत को देख रही है। विश्व के विशेषज्ञ कहते हैं, यह सदी भारत की होने वाली है। इसका श्रेय यदि किसी को दिया जाना चाहिए तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना चाहिए।

अरब में सम्मान:
अरब के पांच देशों में जो उनका सर्वोच्च सम्मान होता है वह पहली बार किसी को दिया है तो वह भारत के प्रधानमंत्री को दिया है। एक छोटी-सी घटना, कतर मंे काम कर रहे नौसैनिकों को अदालत ने फांसी की सजा दी। ये पूर्व सैनिक थे। हम वर्तमान सेवा मंे तैनात सैनिकों की जितनी इज्जत करते हैं उतनी ही पूर्व सैनिकों की करते हैं। असमंजस की स्थिति थी। हमारे प्रधानमंत्री ने कतर के राष्ट्राध्यक्ष को फोन लगाया और उन्होंने हमारे नौसैनिकों को छोड़ दिया।

रूस-यूक्रेन जंग में भारत की भूमिका:
रूस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। जब युद्ध शुरू हुआ तो हमारे भारत के बच्चे यूक्रेन में पढ़ते थे। उनके माता-पिता ने कहा, मोदीजी चाहे कुछ भी हो हमारे बच्चों को निकालकर लाइये। हमारे प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन के जेलेंस्की और अमरीका के राष्ट्रपति बाइडेन को फोन लगाया। नतीजा यह हुआ कि साढ़े चार घंटे युद्ध रूक गया और हमारे बच्चे सकुशल लौट आये।

रक्षा के क्षेत्र में बढ़ी आत्मनिर्भरता:
मैं रक्षामंत्री हूं जानता हूं कि पहले तोप, गोले, बारूद सभी बाहर से आयात होते थे। हमारे प्रधानमंत्री ने तय किया कि आत्मनिर्भर होने चाहिए। अब 21 हजार करोड़ का निर्यात कर रहे है। एक साल के अंदर भारत की धरती पर, भारतवासियों के हाथों से इंजन बनेगा।

विपक्ष पर हमला:
इन लोगांे का कहना है, चाहे कुछ भी हो भाजपा को हटाओ। तकलीफ होती है कि जब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक होती है। हम घुसकर मारते हैं तब कांग्रेस के लोग हमारी सेना के शौर्य, पराक्रम पर छींटे लगाने की कोशिश करते हैं। वे संदेह करते हैं। प्रमाण मांगते हैं कि आपने सर्जिकल स्ट्राइक की है इसका प्रमाण दो। ये केवल देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। हम जनता को जनार्दन मानते हैं, कांग्रेस के लोग अपने परिवार को जनार्दन मानते हैं।

पहले बार-बार घोटाले होते थे:
वर्ष 2014 में जब सरकार बनी तो भारत दुनिया में 11वें स्थान पर। आज हमारा देश अर्थव्यवस्था के आकार में दुनिया के पांच देशों में आ गया है। आज कहकर जा रहा हूं, दुनिया की फाइनेंशियल फोरम ने कहा है कि 2027 प्रारंभ होते-होते भारत दुनिया के टॉप थ्री कंट्री में होगा। अमेरिका और चाइना के बाद तीसरा देश भारत होगा।
पहले बार-बार घोटाले होते थे। अपने कलेजे पर हाथ रखकर पूछिये जब तक कांग्रेस की सरकार रही कोई न कोई घोटाला सामने आता था। कोई माई का लाल भ्रष्टाचार के मामले में हमारी सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता। राजीव गांधी की असहायता थी कि वे कह रहे थे कि एक रूपया भेजने पर 14 पैसा मिलता था। अब सबके खाते खुल गए। अब दिल्ली से 100 पैसे निकलते हैं तो पूरे सौ पैसे आपकी जेब में पहुंचते हैं। भ्रष्टाचार को भाषण से नहीं खत्म कर सकते। सिस्टम और व्यवस्था में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं।

योजनाएं, घोषणाएं और निर्णय जो हुए:
दुनिया में भारत ऐसा पहला देश है जहां नागरिकों को तीन-तीन डोज वैक्सीन की लग गई। हम जो कहेंगे वह करेंगे। धारा 370 को समाप्त करने की बात कही। दोनों सदनों में बहुमत मिला और चुटकी बजाकर धारा 370 खत्म कर दी। तीन तलाक को खत्म करने की बात कही, खत्म किया। आज कहकर जा रहा हूं, भारत को बुलंदियों तक लेकर जाएंगे। बैंकों की हालत खराब थी। एनपीए जो 11 प्रतिशत था घटकर तीन प्रतिशत पर आ गया। आवास, शौचालय मिले हैं। एक भी कच्चा घर नहीं बचेगा। जिनको नहीं मिला अब घर मिलेगा। राजस्थान की माताओं-बहिनों को सिर पर घड़े पर घड़ा रखकर पानी ले जाना पड़ता था। अब घरों तक पानी पहुंचा है। दिल की बीमारी होने पर स्टंट जो एक लाख से अधिक में आता था अब साढ़े सात हजार रूपए में आ रहा है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला।