Skip to main content

SRI GANGANAGAR : हत्याकांड के आरोपियों पर कोर्ट में हमला करने वाले गिरफ्तार

RNE, SRI GANGANAGAR. 

केसरीसिंहपुर के चर्चित सुनील नागर हत्याकांड के आरोपियों पर श्रीगंगानगर कोर्ट में हमला बोल अुफरा-तफरी मचाने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार : 

Shri Ganganagar के एसपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें केसरी सिंहपुर के गांव तीन वी निवासी विकास, हर्ष उर्फ गुरमन पाल, हरप्रीत सिंह, श्री गंगानगर जवाहर नगर थाना क्षेत्र के साहिल, श्री गंगानगर पुरानी आबादी वार्ड नंबर 7 निवासी मोहम्मद जवान, सोहेल खान, गुलाम अली, वेद बक्श, मटीली राठान निवासी शरणदीप सिंह, केसरी सिंहपुर के गांव 19 एच निवासी संजय उर्फ राजकुमार और मटीली राठान वार्ड नंबर 6 निवासी गोरा सिंह उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

मामला यह है : 

दरअसल बुधवार को श्रीगंगानगर कोर्ट में केसरीसिंहपुर के चर्चित नागर हत्याकांड में जमानत पर चल रहे तीन अरोपी पेशी पर आये थे। अचानक लगभग एक दर्जन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। लाठियों-पत्थरों के साथ हमला करने से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

एकबारगी दोनों पक्ष आमने-सामने दिखे। अचानक हुए हमले से पुलिस संभलती तब तक माहौल काफी गरमा गया। भारी भीड़ भी जमा हो गई। इसी बीच पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

यह भी पढ़े :