
संघ का 13 मंजिला कार्यालय तैयार, 5 लाख वर्ग फीट में बना है, 19 फरवरी को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
RNE Network
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 13 मंजिला मुख्यालय ‘ केशव कुंज ‘ दिल्ली में बनकर तैयार है। 19 फरवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबोले दिल्ली इकाई के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस दिन संघ का कामकाज इस पुनर्निर्मित दफ्तर से शुरू होगा। प्राप्त सूचना के अनुसार 5 लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर को बनाने में 150 करोड़ की लागत आई है। इसमें 75 हजार लोगों ने योगदान दिया है। इसमें 300 कमरे और कार्यालय है।
संघ कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र, लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर है। इसका डिजाइन पर्यावरण अनुकूल है। संघ से जुड़े पांचजन्य, आर्गेनाइजर और सुरुचि प्रकाशन का मुख्यालय भी यहीं रहेगा।