Skip to main content

16 वस्तुएं सूची में की शामिल , थोक व खुदरा कीमतों की हो रही निरंतर समीक्षा

अब सरकार की नजर अंडों व मसालों की कीमतों पर
** 16 वस्तुएं सूची में शामिल की
** थोक व खुदरा कीमतों की निरंतर समीक्षा

RNE, NETWORK

केंद्र सरकार ने 16 अन्य वस्तुओं को उस सूची में शामिल किया है जिनकी थोक व खुदरा कीमतों की लगातार समीक्षा की जाती है। देश के 550 केंद्रों, जो कि सभी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले है, में आवश्यक समीक्षा की जाती है।


जो अन्य चीजें इस सूची में शामिल की है उनमें अंडे, मसाले, जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर, सूजी, केले, बैंगन, घी, मक्खन, मैदा और बेसन भी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार उपभोक्ता मामलों के विभाग से और अधिक वस्तुओं की कीमतों पर निगाह रखने को कहा गया था।

सरकारी जानकारी के अनुसार नियमित समीक्षा से आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सकेगी। साथ ही योजनाएं बनाने में भी सहायता मिलेगी।