Skip to main content

चंद्रयान की सफल लैंडिंग को यादगार बनाने के लिए 23 अगस्त को अन्तरिक्ष दिवस घोषित

RNE, Network

भारत में अब 23 अगस्त के दिन को भी खास बनाया गया है। केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष दिवस घोषित किया है। इस दिन भारत का अंतरिक्ष मिशन सफल हुआ था इस कारण उसे यादगार बनाने के लिए ये दिवस घोषित किया गया है।

अंतरिक्ष मिशन में भारत इस दिन दुनिया की बड़ी शक्ति बन गया था इस कारण इस दिन का खास महत्त्व है। इस दिन को मनाने के लिए बाकी सब बातें अब तय की जायेगी। इस 23 अगस्त से इस दिन की पहचान अब अंतरिक्ष दिवस के रूप में होगी। भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों को देश अब इस दिन हर साल सेलिब्रेट करेगा।