Skip to main content

मंत्रालयों से जुड़ी 24 समितियों का गठन, अध्यक्षों की हुई घोषणा

  • समितियों में सभी बड़े नेता
  • शिक्षा समिति दिग्विजय के पास

RNE NETWORK
संसद के अलग अलग मंत्रालयों से जुड़ी 24 समितियों का गठन कर दिया गया है। कल इन समितियों के अध्यक्षों की भी घोषणा हो गई। समितियों में सभी दलों के नेताओं को स्थान मिला है।


राहुल रक्षा समिति में
कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रक्षा समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा के राधा मोहन सिंह होंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों व भाजपा के राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष होंगे। भाजपा नेता भृतहरि महताब वित्त मामलों की समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।


शिक्षा समिति दिग्विजय के पास
शिक्षा समिति की कमान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हाथों में रहेगी। शिव सेना नेता श्रीरंग अप्पा ऊर्जा व एनसीपी नेता सुनील तटकरे पेट्रोलियम समिति के अध्यक्ष बनाये गए हैं। अनुराग ठाकुर कोयला, खान और इस्पात समिति के और चरण जीत सिंह चन्नी कृषि मंत्रालय की समिति के अध्यक्ष बनाये गए हैं।


यादव स्वास्थ्य समिति के मुखिया
सपा के रामगोपाल यादव को स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष बनाया गया है तो राजीव प्रताप रूढ़ी को जल संसाधन समिति की जिम्मेवारी दी गई है। कानून कार्मिक मंत्रालय समिति का अध्यक्ष बृजलाल को बनाया गया है।