Skip to main content

हरियाणा में जीते 3 निर्दलीय विधायक गये भाजपा के साथ

RNE NETWORK

हरियाणा में बहुमत मिलने के बाद भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। पार्टी को हालांकि चुनाव में बहुमत मिल गया है मगर पार्टी अपना संख्या बल बढ़ा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकट न मिलने निर्दलीय लड़ी भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने जीत के बाद भाजपा के साथ जाने का निर्णय किया है। इनके अलावा देवेंद्र कादियान व राजेन्द्र जून भी भाजपा को समर्थन दे सकते हैं।

इन तीनों जीते हुए निर्दलीय विधायकों की थोड़ी देर में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मिलेंगे। ये तीनों विधायक अभी दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ ही है।