Skip to main content

नेहरू शारदा पीठ कॉलेज में दिग्विजयसिंह ने अहिल्या बाई का जीवन संघर्ष बताया

RNE Bikaner.

नेहरू शारदा पीठ पी.जी. महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा राजस्थान द्वारा अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती मनाई गई। इस मौके पर एबीआरएसएम के प्रदेश संगठन मंत्री माननीय प्रोफेसर दिग्विजय सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

सिंह ने कहा, अहिल्या बाई के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने संघर्षो के साथ में स्त्री सशक्तिकरण पर जोर दिया। कुप्रथाओं का विरोध किया। इसी अवसर पर डूंगर महाविद्यालय गणित विभाग के ,प्रोफेसर शशि कान्त ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में श्री कृष्ण भगवान ने नारी के जिन सात गुणों का वर्णन किया है वो सातों गुण लोकमाता अहिल्या बाई में विद्यमान थे।

कार्यक्रम के शुरूआत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.प्रशान्त बिस्सा ने भारतीय संस्कृति को सर्वाेपरि बताते हुए अतिथियों का शब्दाभिषेक किया । डॉ. समीक्षा व्यास ने जीवन वृत पर प्रकाष डाला राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ.गौरीशंकर प्रजापत ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर डॉ. रमेष,डॉ.मनीषा,डॉ.पूनम,नीतूबिस्सा,राजेष पुरोहित,दिपा व्यास,संगीता व्यास,दिपा हर्ष ,सुलोचना ओझा ,कुसुम पारीक,बलदेव शर्मा ,एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।