Skip to main content

पशु परिचर भर्ती परीक्षा में 499 पदों को बढ़ाया गया है, सरकार अब 6433 पदों पर भर्ती करेगी, बेरोजगारों को राहत

RNE Network

राजस्थान सरकार ने अपनी एक भर्ती परीक्षा में लगभग 499 पदों को बढ़ा दिया है। ऐसे में अब सरकार 6433 पदों पर भर्ती करेगी। पद बढ़ने से बेरोजगारों को बड़ी राहत मिली है।

राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों पशु परिचर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में पहले 5934 पद रखे गए थे। अब इसमें 499 और पदों को जोड़ दिया गया है। सरकार अब 6433 पदों पर भर्ती करेगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2025 में अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। इसके अनुसार पशु परिचर भर्ती में 499 नए पद जोड़े गए हैं।