Skip to main content

PALI : मलबे को हटाया गया तो, कुल 6 श्रमिक दबे मिलेे

आरएनई,स्टेट ब्युरो।

राजस्थान में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के साकदडा गांव में माइंस में काम करते हुए 6 श्रमिक मलबे में दब गए। जिनमें से 3 जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह खदान में मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। मलबे को हटाया गया तो, कुल 6 श्रमिक दबे मिलेे। जिनमें से तीन की मौत रेस्कयू टीम के पहुंचने से पहले ही हो गई। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

फिलहाल, प्रशासन द्वारा माइंस क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और हादसे के कारण की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय सांसद पीपी चौधरी ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामन की। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता देने एवं अन्य कार्यवाही हेतु निर्देशित भी दिए।