Skip to main content

आज खास : होलाष्टक शुरू, षष्ठी रात्रि 10:09 बजे तक, राहू काल सुबह 09:46 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 16/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : षष्ठी रात्रि 10:09 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : प्रातः 6:46 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:45 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 11/58/33 घंटे

नक्षत्र : रोहिणी शाम 04:05 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:21 से दोपहर 01:09 बजे तक रहेगा

योग : प्रीति शाम 06:08 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्मान

करण : गर सुबह 09:48 बजे तक, तत्पश्चात वणिज रात्रि 09:38 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि

चन्द्रमा : आज वृषभ राशि में रात्रि 04:21 बजे तक रहेगा तत्पश्चात  मिथुन राशि में आएगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 09:46 बजे से सुबह 11:16 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

आज का त्यौहार एवं व्रत : होलाष्टक शुरू

शिववास : भोजन में रात्रि  09:38 बजे तक, तत्पश्चात श्मशान

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
काल 06:48 AM 08:17 AM
शुभ 08:17 AM  09:47 AM
रोग    09:47 AM  11:16 AM
उद्वेग 11:16 AM 12:45 PM
  चर   12:45 PM 02:14 PM
  लाभ     02:14 PM  03:43 PM
  अमृत   03:43 PM  05:12 PM
 काल   05:12 PM  06:42 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ  06:41 PM  08:12 PM
उद्वेग  08:12 PM  09:43 PM
शुभ  09:43 PM  11:14 PM
अमृत  11:14 PM  12:44 AM
चर   12:44 AM 02:15 AM
रोग   02:15 AM 03:46 AM
   काल      03:46 AM 05:16 AM
लाभ    05:16 AM 06:47 AM

* अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। पैरों में दर्द और थकान की शिकायत होने की आशंका है। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। आपके काम की गति कुछ धीमी रहेगी।

वृषभ राशि : आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं, तो आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। युवा प्रेमी जोड़े आज एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। ससुराल पक्ष में कोई प्रोग्राम हो सकता है।

मिथुन राशि : आज आपके लोग ही आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। क्रोध के कारण दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान पर हावी हो सकती है। आज अच्छे और शान्त चित्त लोगों के साथ समय बितायें।

कर्क राशि :  शुभ कार्यों पर आप काफी धन खर्च करेंगे। आपकी मन: स्थिति काफी सकारात्मक रहेगी। सभी काम आराम से समय पर हो जायेंगे। ज्यादा सोच-विचार में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : उलझे हुये मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार स्थानान्तरण हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आज आप कुछ नया शुरू करने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिये गये निर्णयों से लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। घर के बुजुर्गों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

तुला राशि : किसी सहयोगी व्यक्ति से विश्वासघात हो सकता है। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। सिरदर्द और तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। इसीलिये आपको अपना व्यवहार नम्र रखना चाहिये। बजट की कमी के कारण आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे।

वृश्चिक : आय के नये स्रोत विकसित होंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये बहुत अच्छा दिन है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आप नया व्यवसाय शुरू करने के विचार में है। घर में साज-सजावट शुरू करेंगे।

धनु : आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। मित्रों की सलाह आज आपके काम आयेगी। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि : विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचना चाहिये अन्यथा प्रतिष्ठा में आँच आ सकती है। बच्चों पर अपनी मर्जी और इच्छाओं को न थोपें। जॉब में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बॉस आपसे अचानक किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर जानकारी ले सकते हैं। मांगलिक उत्सवों में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। अधिकारी वर्ग का विश्वास आपके ऊपर बढ़ेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

मीन राशि : व्यापार में तरक्की होने से उत्साहित होंगे। दाम्पत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलने के योग बन रहे हैं।