Skip to main content

मौसम : तापमान बढ़ने से गर्मी का होने लगा अहसास, सुबह भी अब ठंड नहीं

RNE , BIKANER
बीकानेर का मौसम तेजी से बदल रहा है। आज खुले आकाश व गुलाबी ठंडक ने बीकानेर में रविवार का स्वागत किया। अब लोग मॉर्निंग वॉक के समय भी गर्म कपड़े नहीं पहन रहे। अल सुबह ही सड़कों पर काफी चहल पहल थी। वॉक करने वालों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है।
दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से रात को भी सर्दी का कम अहसास होने लगा है। कल दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 18.7 डिग्री तक आ गया। ह्यूमेडिटी सिर्फ 39 फीसदी थी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क रहेगा।