Skip to main content

मौसम : गर्मी की सुबह सा अहसास शुरू, हर दिन बढ़ रहा दिन का तापमान

RNE, BIKANER .

गर्मी के मौसम की सुबह सा अहसास अब शुरू हो गया है। सोमवार का स्वागत मौसम ने मनभावन हल्की ठंडी हवाओं से किया। आकाश एकदम साफ था। लोगों की दिनचर्या भी अब जल्दी शुरू होने लग गई है।

मॉर्निंग वॉक करने वालों के शरीर से गर्म कपड़े पूरी तरह उतर गये हैं। इसी वजह से सुबह खूब चहल पहल रहती है। अब हर दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण दिन में पंखे भी चलने शुरू हो गये हैं।

कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक जा पहुंचा तो न्यूनतम तापमान भी उछलकर 19 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।