Skip to main content

डॉ कल्ला ने उद्घाटन किया, गोविंद बोले-भाजपा कुछ भी कर लें] लोकतन्त्र बचाने हम लड़ेंगे

  • देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, बीकानेर का प्रतिनिधित्व लोकसभा में भेजने की जिमेददारी हमारी – कल्ला

RNE, BIKANER .

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन पब्लिक पार्क स्थित विश्नोई धर्मशाला में हुआ। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि मुख्य चुनाव कार्यालय का उदघाटन पंडित महेश जोशी उर्फ (चिया महराज) के विधिवत मंत्रोचार के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने किया।

इस मौके पर डॉ. कल्ला ने कहा, वर्तमान हालात को देखते हुए अति आवश्यक है कि हम सभी अपने अहम को छोड़ पार्टी को भारी मतों से विजय बनाएं। देश के जो हालात बन रहे है इसको देखते हुए लगता है कि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है।

देश में 2024 के आम चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और हमे बीकानेर का प्रतिनिधित्व केंद्र की इंडिया गठबंधन की सरकार में भेजना है।

 

लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने कहा, यह चुनाव मेरा नही आप सभी का है। मैने हमेशा सेवा को अपना ध्येय बनाया है।

विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा कैसा भी माहौल मेरे खिलाफ बना दे, जितना चाहे दबाने को कोशिश कर ले लेकिन आप लोगो के लिए संघर्ष करने, लोकतंत्र को बचाने, बीकानेर के विकास में गोविंदराम पीछे नहीं हटेगा।

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा, सविधान को नकारने वाले भाजपाई इस देश को तोड़ना चाहते है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। देहात जिला अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने कहा, बीकानेर जिले की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर प्रभारी बनाए जाएंगे जो चुनाव तक अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि उद्धघाटन अवसर पर पूर्व मंत्री महेद्र गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, शिवलाल गोदारा, सरिता चौहान, रामनिवास कूकना, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी, सुषमा बारूपाल,साजिद सुलेमानी, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, शशिकला राठौड़, पुनीत ढाल, अरविंद मिढ़ा, मुकेश राजस्थानी, राहुल जादूसंगत, पाबूराम नायक, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, आईटी सेल, सरपंच, पंच, पूर्व पार्षद पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।