Skip to main content

वीरा केन्द्र और तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

RNE, NOKHA .

महावीर इंटरनेशनल भवन में शनिवार को वीरा केन्द्र और तेरापंथ महिला मंडल नोखा के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरुकता अभियान शिविर आयोजित किया गया है। कैंसर बिमारी के क्या क्या लक्षण है तथा इसके बचाव कैसे कर सकते हैं।

डाक्टर श्रीमती गीतिका जैन ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि हम कैंसर विशेष कर महिलाओं और लड़कियों को टिका लगा कर उसका रोकथाम कर सकते हैं।जो कि भारत सरकार द्वारा अनुसंधान किया गया है।

यह टीका सभी जगह उपलब्ध है।नोखा बागड़ी अस्पताल में भी टिकाकरण होता है। 40 वर्ष से ऊपर की महिला को हर 6 महीने में एक बार जांच अवश्य करवाना चाहिए। और भी काफी जानकारी आपसे मिली।

वीरा केन्द्र अध्यक्ष मन्जु बैद ने सभी होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया।उर्मिला तापड़िया, सरला अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। वीरा केन्द्र से कमला मरोठी, प्रिती मरोठी, जयश्री भुरा,सरला पारख, लीला मरोठी, निर्मला सेठीया,सीमा मिश्रा, सुमन मरोठी, अभिलाषा मालु, सन्जु सोनी उपस्थित थे।