Skip to main content

भाजपा: उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी-प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी की रवीन्द्र रंगमंच के सामने अर्जुनराम के समर्थन में जनसभा

आरएनई, बीकानेर।

बीकानेर में चुनावी राजनीति आज परवान पर है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस दौरान दोनों के पक्ष में सभा होगी। भाजपा की सभा को संबोधित करने उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी और प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी बीकानेर आ रहे हैं। यह सभा रवीन्द्र रंगमंच के सामने मैदान में होगी। भाजपा ने आठों विधानसभाओं के प्रतिनिधियों के तौर पर प्रमुख नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस सभा के लिए बुलाया है वहीं बड़ी संख्या में बीकानेर के कार्यकर्ताओं, आम लोगों के सभा में शामिल होने का अनुमान है।12ः30 बजे अर्जुन की सभा, भजनलाल का कार्यक्रम स्थगित:
केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सुबह लगभग 11.15 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 12ः30 बजे से उनकी नामांकन सभा रवीन्द्र रंगमंच के सामने होगी। अर्जुनराम मेघवाल लगातार चौथी बार बीकानेर से चुनाव मैदान में हैं। इसी लिहाज से नामांकन के साथ होने जा रही पहली चुनावी सभा को संबोधित करने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी बीकानेर आ रहे हैं। हालांकि पूर्व में मुख्यमंत्री भजनलाल के आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित हुआ था लेकिन बाद में वह स्थगित हो गया।

अर्जुन बरकरार, बाकी टिकट बदले:
पूर्ववर्ती बीकानेर संभाग की तीन लोकसभा सीटों बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में से भाजपा ने महज अर्जुनराम को ही बतौर प्रत्याशी दोहराया है। चूरू से राहुल कस्वां का टिकट काट दिया और वे बगावत कर कांग्रेस प्रत्याशी बन चुके हैं। उनकी जगह पैरा स्पोर्ट्स के आइकन बन चुके देवेन्द्र झाझड़िया को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह श्रीगंगानगर से भी निहालचंद मेघवाल की जगह प्रियंका बलान को मैदान में उतारा गया है।