Skip to main content

कांग्रेस के सामने नहीं झुकी शिव सेना

RNE, NETWORK .

जो संदेह था वही हुआ, शिवसेना ने कांग्रेस को दरकिनार करते हुए लोकसभा चुनाव-2024 के लिए शिवसेना महाराष्ट्र में 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत और दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से राहुल शेवाले 2019 और 2014 में संयुक्त शिवसेना से चुनाव लड़े थे। अब वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं।

वहीं, उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर को टिकट मिला है। वह वर्तमान सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। लेकिन गजानन खुद एकनाथ शिंदे के साथ हैं, जबकि बेटा अमोल UBT के साथ है। अमोल को टिकट दिए जाने से कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम नाराज हैं। दरअसल, वह इस सीट से टिकट चाहते थे। वह मीडिया से भी बात करेंगे और अपना अगला कदम बताएंगे।

कांग्रेस के सामने नहीं झुकी शिव सेना

उम्मीदवारों का ऐलान करने के साथ ही ये साफ हो गया है शिवसेना (UBT) कांग्रेस के सामने नहीं झुकी है। क्योंकि इस लिस्ट में 3 जगह ऐसी है जहां कांग्रेस के पास भी उम्मीदवार थे। वो भी दावा कर रहे थे कि हमें यह सीटें चाहिए। सबसे पहले दक्षिण मध्य मुंबई। यहां से अनिल देसाई का नाम घोषित किया गया है। कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के लिए यह सीट चाहती थी।