Skip to main content

नेताओं ने भरा जोश : सी.पी. जोशी, दीया कुमारी बोले, बीकानेर से अर्जुनराम को रिकॉर्ड मतों से जिताना है

RNE, BIKANER .

केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के नामांकन के साथ ही बुधवार को आमसभा रखी गई। आठ विधानसभा क्षेत्र से आये लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी और उप मुख्यमंत्री दीयाकुमारी ने मेघवाल को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील।


खुद के समर्थन में उमड़ी भीड़ की ओर से लग रहे ‘अबकी बार-400 चार’ नारों के बीच अर्जुन ने गीत गाया ‘फेर आसी से मोदी फेर आसी…’।

विधानसभा में दिग्गजों को उखाड़ा, अब अर्जुनराम को रिकॉर्ड वोटों से जिताओ : जोशी

जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नारा दिया, ‘बीकानेर ने ठाना है अबकी बार रिकॉर्ड मतों से अर्जुनराम मेघवाल को विजय बनाना है।’ जोशी बोले, बीकानेर वासियों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गजों को उखाड़ फेंकने का काम किया है और अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर पूरा देश कांग्रेस मुक्त भारत चाहता है। सभी से आह्वान करता हु अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करते हुए रिकॉर्ड मतों से अर्जुनराम मेघवाल को विजय बनाने का संकल्प ले।

दीया कुमारी ने राज्य की उपलब्धियां बताई, केन्द्र में अर्जुन को भेजने का आह्वान किया :

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं. ऐसे में बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को सर्वाधिक वोटों से जीताकर चौथी बार संसद में भेजना ह। तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं के लिए एसआईटी का गठन कर दिया और अब तक 65 से अधिक लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी। भाजपा अपने वो सभी वादे पूरे करेगी जो जनता से किए हैं।

प्रवेश वर्मा, गजेन्द्रसिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया :

पश्चिमी दिल्ली से सांसद व प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालो के शासन काल में अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की मजबूत छवि बनकर उभरी है। बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार काम कर रही है उससे प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में तीसरी बार 25 सीटों कर भाजपा उम्मीदवार विजय होंगे।

नामांकन सभा में बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राजेंद्र नायक, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, संतोष बावरी ने भी अपने विचार रखे।

ये भी रहे मौजूद :

आमसभा में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, महेश मुंड, श्याम सुंदर पंचारिया के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।