Skip to main content

प्रत्याशी अर्जुनराम, मंत्री गजेन्द्रसिंह सहित पूरी भाजपा हालचाल जानने पहुंची

RNE, BIKANER .

पूर्व मंत्री एवं कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की हालत में अब सुधार है। पीबीएम के हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उनके सभी वाइटल्स ठीक है। सबकुछ सही रहा तो एक-दो दिन में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी।

पूर्व मंत्री भाटी को मंगलवार रात हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्हें बुखार और दस्त की शिकायत बताई गई। रात से ही डा.आशीष जोशी की देखरेख में इलाज हुआ। डा.सुरेन्द्र वर्मा के साथ फिजिशियंस की टीम भी देखभाल करती रही। प्राचार्य डा.गुंजन सोनी, कार्डियोलोजी डिपार्ट्मन्ट  हैड डा.पिंटू नाहटा, कार्यवाहक अधीक्षक डा.डी.के.अग्रवाल भी लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। डॉक्टर्स का कहना है, उनकी हालत में काफी सुधार है।

 

भाटी की तबीयत खराब होने की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, प्रभारी कैबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, रामगोपाल सुथार, विधायक अंशुमानसिंह भाटी, डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य आदि मौजूद रहे

गौरतलब है कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चौथी बार नामांकन दाखिल किया। इस दौरान हुई सभा में शामिल होने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित कई नेता बीकानेर पहुंचे।