Skip to main content

शैक्षणिक भ्रमण में समझीं विज्ञान की बारीकियां

आरएनई,हनुमानगढ़। 

श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से विद्यार्थियों के नवाचार, विकास और विज्ञान को प्रोत्साहन देने के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शैक्षणिक में 29 व 30 मार्च को 24 स्टूडेंट्स एवं पांच स्टाफ मेंबर्स ने अमृतसर, बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग और कपूरथला साइंस सिटी (जालंधर) का भ्रमण किया गया।

विद्यार्थियों ने साइंस सिटी कपूरथला में अपोलो मिशन चंद्रयान 1 और अंतरिक्ष यान के प्रशिक्षण प्रक्रिया के संक्षिप्त विवरण को देखा। मानव विकास का इतिहास, विभिन्न युगों में डायनासोर, जलवायु परिवर्तन होलोग्राम और बहुत सी विज्ञान की परिकल्पनाओं और संकल्पनाओं को समझा। साइंस एंपोरियम में विद्यार्थियों ने मानव शरीर के विज्ञान और कार्य शैली के अलावा खेलों की कार्यवाही तथा पहाड़ पर चढ़ने के बारे में जानकारी ली।

जलवायु बदलाव थिएटर में विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग और रोजमर्रा की जिंदगी में जलवायु बदलाव के बारे में 15 मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई गयी और विद्यार्थियों ने भूकंप थिएटर में भूकंप से संबंधित 10 मिनट की वीडियो देखी और जाना कि भूकंप कैसे आते हैं और इनसे बचाव कैसे करना चाहिए। विद्यार्थियों ने डायनासोर पार्क साइंस सिटी की झील का आनंद लिया। इसके बाद जालंधर हवेली में विद्यार्थियों ने अनेक पारंपरिक वस्तुएं जिममें कांस्य के पारंपरिक बर्तन, और पंजाब की सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। सहायक आचार्य मनवीर कौर, राज कौर, अमनदीप कौर, मुकेश कुमार और प्रदीप कुमार ने इस भ्रमण को बहुत उपयोगी बताया।