Skip to main content

आज खास : त्रयोदशी प्रातः 06:53 बजे तक, पूर्वाभाद्रपद दोपहर 12:58 बजे तक, राहू काल शाम 05:22 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 07/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : त्रयोदशी प्रातः 06:53 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रात्रि 03:21 तक, तत्पश्चात अमावस्या

वार : रविवार

सूर्योदय : प्रातः 6:22 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:56 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/33/34 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:14 बजे से दोपहर 01:04 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद दोपहर 12:58 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद

योग : ब्रह्म रात्रि 10:17 बजे तक, तत्पश्चात इन्द्र

करण : वणिज प्रातः 06:53 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि शाम 05:07 बजे तक, तत्पश्चात शकुनि रात्रि 03:21 बजे तक, तत्पश्चात चतुष्पाद

चन्द्रमा : आज कुम्भ राशि में प्रातः 07:39 बजे तक, रहेगा तत्पश्चात मीन राशि में आएगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज शाम 05:22 बजे से शाम 06:57 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम  दिशा में

शिववास : भोजन में प्रातः 06:53 बजे तक तत्पश्चात शमशान में रात्रि 03:21 बजे तक तत्पश्चात गौरी के साथ

आज के त्यौहार एवं व्रत : मासिक शिवरात्रि

 

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
उद्वेग  06:24 AM 07:57 AM
चर 07:57 AM  09:31 AM
लाभ   09:31 AM  11:05 AM
अमृत 11:05 AM 12:38 PM
काल 12:38 PM 02:12 PM
 शुभ  02:12 PM  03:46 PM
रोग  03:46 PM  05:20 PM
उद्वेग   05:20 PM  06:53 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ   06:53 PM  08:20 PM
अमृत  08:20 PM  09:46 PM
चर  09:46 PM  11:12 PM
रोग  11:12 PM  12:38 AM
काल   12:38 AM 02:04 AM
 लाभ   02:04 AM 03:30 AM
 उद्वेग   03:30 AM 04:56 AM
शुभ  04:56 AM 06:22 AM

* अगला दिन

मेष राशि : वैवाहिक जीवन तनाव युक्त हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।

वृषभ राशि : धन कमाने के नये स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नये अनुबन्ध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सम्पत्ति को लेकर डील होने की सम्भावना है। प्रेमी जन का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : जॉब में बदलाव करना फिलहाल उचित नहीं है। व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण होगा। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

सिंह राशि : पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अनमने से रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या राशि : जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि : व्यापार के लिये लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

वृश्चिक : धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाये रखें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नये और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी।

धनु : नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कारोबारी कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। कर्मचारियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। घर और सम्पत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। मकर राशि : धैर्यवान होकर के काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कमर और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुम्भ राशि : रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें। किसी परिजन को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।

मीन राशि : जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं।