Skip to main content

ऊंट को गाड़े से जोड़ते वक्त ऊंट ने मालिक का पकड़ा हाथ, गंभीर घायल

आरएनई,बीकानेर।

रेवड़ के लिए पानी लेने गये युवक पर ऊंट ने हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। घटना चूरू जिले भालेरी थाना के गांव कोहिणा की है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सोमवीर रविवार दोपहर को अपने रेवड़ के लिए ऊंट गाड़े से पानी लेने जा रहा था। जब वह ऊंट को गाड़े से जोड़ रहा था। तभी ऊंट ने उसका हाथ पकड़ लिया।

चिल्लाने पर खेत में मौजूद लोगों ने आकर उसका हाथ ऊंट से मुँह से छुड़ाया। ऊंट के हमला करने के बाद सोमवीर की हालत बिगड़ गयी। जिसको लहुलुहान हालत में परिजन निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने युवक का ईलाज किया। घटना के बाद अस्पताल में परिवार के लोगों की भीड़ लग गयी। फिलहाल डाॅक्टर युवक का ईलाज कर रहे है। जिसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।