Skip to main content

हरियाणा में कांग्रेस को राहत, चौधरी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

RNE, NATONAL BUREAU .

लोकसभा चुनाव में जहां हर राज्य में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला जारी है वहीं हरियाणा से कांग्रेस के लिए खुश खबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व जाट नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कल भाजपा छोड़ दी और वे आज कांग्रेस में शामिल होंगे।

उनके सांसद पुत्र पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वीरेंद्र सिंह काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे और किसान आंदोलन के समय से ही अपनी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर थे।