Skip to main content

भारत में ईद सऊदी अरब में ईद होने के अगले दिन मनाई जाती है

RNE BIKANER .

पाक माह रमज़ान की ईद कल मनाई जाएगी। चांद के दीदार के साथ ही शहर में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही है। ईद की घोषणा होने के साथ ही आज बाज़ार में रौनक देखने को मिली। देर रात तक लोग खरीदारी करते नज़र आए। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना होता है और शव्वाल दसवां महीना होता है। शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। आपको बता दें कि भारत में आमतौर पर सऊदी अरब में ईद होने के अगले दिन ईद मनाई जाती है।

सऊदी अरब में आज यानी कि बुधवार के ईद मनाई जा रही है। इस लिहाज से भारत में ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। भारत में आज 10 अप्रैल को इफ्तार के बाद चांद का दीदार हो गया है। पहले उम्मीद थी कि 8 अप्रैल यानी कि सोमवार को सऊदी अरब में ईद का चांद दिखाई देगा, अगले दिन 9 अप्रैल मंगलवार को ईद मनाई जाएगी।

लेकिन 8 अप्रैल को अरब में चांद नजर नहीं आया। वहीं आपको यह भी बता दें कि दुनिया भर के कई देश आज यानी कि बुधवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं। भारत में केरल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी ईद का जश्न आज ही मनाया जा रहा है।आपको बता दें कि केरल सहित जम्मू में 9 अप्रैल की रात अध्र चांद दिखा और चांद रात मनाई गई। जिसके चलते आज राज्य में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है।

आपको बता दें इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है और सभी त्योहार चंद्रमा पर ही निर्भर करते हैं। यह एक धार्मिक प्रक्रिया है। नया चांद देखने पर नया महीना शुरू होता है। रमजान के आखिरी दिन इसी नए चांद को देखने के बाद शव्वाल का महीना शुरू होता है और ईद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर सुबह के वक्त नमाज अदा करते है। नए कपड़े पहनते हैं शीर खुरमा सहित अलग-अलग मीठे व्यंजनों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है।