Skip to main content

अगले चुनाव होने तक माणक व्यास कार्यवाहक महासचिव बने रहेंगे

आरएनई,बीकानेर।

ज़िला ओलंपिक संघ बीकानेर की कार्यकारिणी बैठक अमरसिंहपुरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें अगले चुनाव होने तक माणक व्यास को सर्वसम्मति से कार्यवाहक महासचिव नियुक्त किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संघ के चेयरमैन कमल कल्ला एवं संचालन संघ के अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा ने की। बैठक में बीकानेर के खेल संघों से चुने हुए विभिन्न पदाधिकारियों में विजेंद्र रंगा, राजेंद्र सिंह,सुबोध मिश्रा, दिलकांत माचरा, मक़बूल हुसैन, जगन पुनिया, प्रदीप सिंह पाँवर, माणक व्यास, नारायण पुरोहित, भवानी सिंह,अनिल जोशी, राजेंद्र राठौड़, मोह. असग़र,रोशन अली, भँवर सिंह उपस्थित थे।