Skip to main content

Plane Crash in Rajasthan : बॉर्डर एरिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उड़ाया गया टोही विमान गिरा

RNE, BIKANER .

वायुसेना का एक विमान राजस्थान में बॉर्डर के पास क्रेश हो गया। विमान हादसे में किसी को नुकसान पहुंचने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। यह एक टोही विमान था जो बॉर्डर एरिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उड़ाया जाता है।

कैसा विमान, कहां गिरा :

यह विमान जैसलमेर में शहर से लगभग 30 किमी दूर जाजिया गांव के पास गिरा है। मानव रहित यूएवी टोही विमान होने की जानकारी सामने आई है। इस विमान को खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।विमान गिरने के साथ धमाका हुआ। आग की लपटें निकली। ग्रामीणों ने इस आग पर काबू पाया। विमान के क्रेश होने के कारणोें का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

अधिकारी मौके पर, छानबीन शुरू :

विमान गिरने की जानकारी सामने आते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही वायुसेना के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। जहां मलबा पड़ा वहां लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।