Skip to main content

आज खास : दुर्गाष्टमी का व्रत , अष्टमी रात्रि 08:45 तक, राहू काल दोपहर 02:05 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 18/01/2024

सम्वत् : 2080

मास : पौष शुक्ल

तिथि : अष्टमी 08:45 PM तक उपरांत नवमी

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 7:33 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:00 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : अश्विनी 02:58 AM तक उपरांत भरणी

योग : सिद्ध 02:47 PM तक, उसके बाद साध्य योग

करण : विष्टि 09:22 AM तक, बाद बव 08:45 PM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मकर राशि में रहेगा

राहू काल : दोपहर 02:05 PM से दोपहर 03:23 PM बजे तक

आज के त्यौहार एवं व्रत : दुर्गाष्टमी का व्रत

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्तसमय
प्रारंभसमाप्त
शुभ07:33 AM08:51 AM
रोग08:51 AM10:10 AM
उद्वेग10:10 AM11:28 AM
चर11:28 AM12:46 PM
लाभ12:46 PM02:05 PM
अमृत02:05 PM03:23 PM
काल03:23 PM04:42 PM
शुभ04:42 PM06:00 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्तसमय
प्रारंभसमाप्त
अमृत06:00 PM07:42 PM
चर07:42 PM09:23 PM
रोग09:23 PM11:05  PM
काल11:05 PM 12:46 AM
लाभ12:46 AM02:28 AM
उद्वेग02:28 AM04:09 AM
शुभ04:09 AM05:51 AM
अमृत05:51 AM07:33 AM

* अगला दिन

मेष राशि : जीवनसाथी की सलाह आपके लिये काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। युवा कपल्स किसी पर्यटक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि : अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप नाखुश रहेंगे। व्यवसाय में हुये नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। धन की उधारी करने से बचना चाहिये।

मिथुन राशि : आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की सम्भावना बन रही है। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको शानदार सफलता मिल सकती है। विदेश में रह रहे आप्रवासियों के लिये दिन शानदार है।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपको बोलते समय शब्दों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।

सिंह राशि : अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है।

कन्या राशि : कानूनी विवादों के उलझने की सम्भावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण गैस और पेटदर्द की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से आप अपना काम निकाल लेंगे।

तुला राशि : वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुये प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

वृश्चिक : कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों और कूल्हों में दर्द को लेकर थोड़ी समस्या होगी। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सभी के सामने शेयर न करें।धनु राशि : आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे।

मकर राशि : युवाओं को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर सम्भलकर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कुम्भ राशि : आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मीन राशि : कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की प्रशन्सा होगी। प्रतिद्वन्दी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।