Skip to main content

मौसम :: पारा पहुंचा 40 के पार, पश्चिमी विक्षोभ आयेगा, सुबह बूंदें भी गिरी, आगे लू की आशंका

RNE, BIKANER .

बीकानेर में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। कल पारा 40 के पार पहुंच गया जिससे गर्मी के तेवर तीखे हो गये। दिन की गर्मी व रात की उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले समय में गर्मी बढ़ेगी और लू की भी संभावना है। आज सुबह 6.50 पर आकाश से कुछ बूंदे भी गिरी।


तीखी होती धूप व मंद हवाओं के कारण गर्मी असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने एक दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिसके कारण पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग सहित कई जगह हल्की वर्षा हो सकती है। अनुमान है कि वैशाख के महीने में आगे तेज होगी गर्मी, लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।
कल दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 40.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सरक के 26.4 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलेगी।