Skip to main content

पार्टी आज इन दोनों सीटों पर कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

कांग्रेस उत्तर प्रदेश की अपनी परंपरागत सीटों अमेठी व रायबरेली पर से आज सस्पेंस खत्म कर सकती है। संभावना है कि इन सीटों के लिए आज पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और समझौते में ये दोनों सीटें कांग्रेस के हिस्से में आई है। अमेठी में पिछली बार कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव लड़े थे मगर भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये। इस बार भी वे अपनी पिछली सीट वायनाड से भी लड़े हैं जहां कल मतदान हो गया। रायबरेली से पिछला चुनाव सोनिया गांधी ने लड़ा था और जीती थी। इस बार वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही और पहले ही राजस्थान से राज्यसभा में जा चुकी है।

अमेठी सीट से कयास लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। जबकि अमेठी में पोस्टर लगे जिनमें रॉबर्ट वाड्रा को उम्मीदवार बनाने की मांग थी, जिसे कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार व साजिश बताया। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का प्रस्ताव आलाकमान को भेजा है। सम्भव है इन दोनों सीटों पर आज कांग्रेस निर्णय कर ले।