Skip to main content

दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर

RNE,SPORTS DESK

शनिवार दोपहर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच नम्बर 43 में मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेसर-मेकगर्क ने 84, अभिषेक पोरेल 36, शे होप 41,कप्तान पंत ने 29, स्टब्स 48* व अक्षर ने 11* रन बनाकर टीम को 20 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 257 रनों तक पहुंचा दिया।

मुंबई के गेंदबाज ल्यूक वुड, बुमराह, नबी व चावला को 1-1 सफलता मिली। जवाबी पारी में मुंबई इंडियन्स ने तिलक वर्मा के 63, कप्तान हार्दिक पांड्या 46 व टिम डेविड के 37 रनों के योगदान के चलते 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 10 रनों से जीत लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार,डार सलाम को 3-3 व खलील अहमद को 2 सफलता मिली ।
प्लेयर ऑफ द मैच दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मेकगर्क को चुना गया।