Skip to main content

आरोप: बच्चे को उठा रहा था शख्स, मां जागी तो छोड़ भागा, बेहोश हो गई मां

बड़ी घटना: पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती बच्चे को उठा ले जाने की कोशिश

पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद घटना पर नाराजगी जताने हॉस्पिटल पहुंचे

आरएनई,बीकानेर।

बीकानेर के पीबीएम बच्चा हॉस्पिटल मंे बीती रात एक भर्ती बच्चे का उठा ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद समर्थकों के साथ पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे। प्रशासन के सामने नाराजगी जताई। हैरानी इस बात की है कि इस पूरे कैंपस में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऐसे मंे किसी भी बड़ी घटन के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिल पाना भी मुश्किल है। ऐसे मंे हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डा.पी.के.सैनी ने यहां तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रयास शुरू किये हैं।

घटना पर नाराजगी जताने सुपरिन्टेंडेंट सैनी के पास पहुंचे हाजी मकसूद

मामला यह बताया जा रहा है:

हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट को बच्चे के परिजनों की ओर से जो बताया गया है कि उसके मुताबिक दो साल का अनस राठी वार्ड मंे भर्ती हैं। रविवार रात को ढाई से तीन बजे के बीच वह अचानक रोने लगा तो पास ही झपकी ले रही मां जाग गई। उसने देखा एक शख्स बच्चे को उठा रहा है। मां जागी और चिल्लाई, गार्ड को आवाज लगाई। ऐसे मंे शख्स बच्चे को छोड़कर भाग गया। बताया जाता है कि बाद में मां भी बेहोश हो गई।

हैरानी: पूरे कैंपस में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं

हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पीबीएम शिशु हॉस्पिटल में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऐसा नहीं है कि यहां कैमरा लगा नहीं था। काफी समय पहले कैमरे लगे थे जो खराब हो गए। उन्हें बाद मे बदला ही नहीं गया। ऐसे मंे अब घटना की तथ्यात्मक जानकारी मिलना या बच्चे को उठाकर ले जाने वाले की पहचान कर पाना ही काफी मुश्किल हो गया है।

संदेह में एक शख्स को पकड़ा:

बच्चा उठाने वाले व्यक्ति का जैसा हुलिया बताया गया उसके मुताबिक एक शख्स को पकड़ा गया। इसे पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया। भर्ती बच्चे की मां और परिजनो ने उसकी पहचान नहीं की। कहा, यह व्यक्ति नहीं था।

विभागाध्यक्ष डॉक्टर सोनी के सामने जताई नाराजगी।

कई दरवाजे हैं, एक ही खुला रहता है:

हॉस्पिटल के राठी वार्ड तक पहुंचने के कई दरवाजे हैं। हालांकि शिशु रोग विभागाध्यक्ष डा.आर.के.सोनी का कहना है, इनमें से खुला एक ही दरवाजा रहता है। रात को उसे भी बंद कर दिया जाता है। पुरूषों को रात में एंट्री नहीं दी जाती। डीडीसी यानी दवा केन्द्र अंदर होने से रात को महिलाओं को भी बाहर नहंी जाना पड़ता। इसके बावजूद किसी के आने की बात कहीं जा रही है तो उसकी पुष्टि कर रहे है।

सीसीटीवी कैमरे लगा रहे: डा.सैनी

पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डा.पी.के.सैनी का कहना है, पूरे मामले की रिपोर्ट मागी है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। जल्द यहां सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।

ये हैं मकसूद के आरोप:

बच्चे को उठा ले जाने का प्रयास हुआ है। उसकी मां व परिवार वालों से पूरी जानकारी ली है। यह हैरानी की बात है पूरे परिसर में कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। नर्सिंग कर्मचारी ड्यूटी दे रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। सुपरवाइजर रात को राउंड नहीं ले रहा। शुक्र है कि बच्चे को उठाकर ले जाने से बचा लिया गए। हॉस्पिटल के इंतजाम में सुधार होने चाहिए।

ये रहे साथ:

मकसूद अहमद के साथ सुपरिटेंडेंट डा.सैनी और विभागाध्यक्ष डा.आर.के.सोनी से मिले प्रतिनिधि मंडल में यूथ कांग्रेस नेता मोहम्मद अली, अख्तर सुलेमानी, रियाज सुलेमानी, इमरान लोधी, अकरम नागौरी आदि शामिल रहे।