Skip to main content

रात की ठंडी हवाओं ने सुबह को खुशनुमा बनाया, गर्मी रहेगी आज

RNE, BIKANER

कल रात 9 बजे से चली ठंडी हवाओं ने बुधवार की सुबह को भी सुहावना बनाये रखा। सुबह खुले आकाश के मध्य ठंडी हवाएं चल रही थी। इस कारण आज मॉर्निंग वॉक करने वालों को उमस से बेहाल नहीं होना पड़ा। सड़कों पर, पार्कों में वॉक व योगा करने वालों की तादाद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी।


कल दिन में चल रही हवाओं ने भी तापमान को कम किया जिससे लोगों को राहत मिली। कल दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 36.9 पर आ गया तो न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी 36 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।