Skip to main content

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने शिक्षक जोधपुर के लिए हुए रवाना

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)की नोखा व पांचू के शिक्षक आज प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई मंडल संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश रोडा,जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा उप शाखा नोखा अध्यक्ष जगदीश मंडा पांचू अध्यक्ष दुर्गाराम सारण के नेतृत्व मैं जोधपुर के लिए रवाना हुए। उपशाखा मंत्री रामलाल सियाग एवं पांचू मंत्री अलसी राम बिश्नोई ने बताया कि प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता माननीय महेंद्र जी कपूर भाई साहब ,मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार होंगे।

कार्यक्रम में संगठन को निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सानिध्य प्राप्त होगा। और रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा। सम्मेलन में शिक्षक शिक्षार्थी एवं शिक्षा के हित में चिंतन एवं मनन होगा। शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श एवं उनके निस्तारण के लिए रणनीति तय की जाएगी।
सम्मेलन के द्वितीय दिवस 20 जनवरी शनिवार को समारोह सत्र मदन लाल दिलावर शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्येय,योगेंद्र जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जोधपुर प्रांत और घनश्याम जी संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सानिध्य और रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगा।

सम्मेलन में बजरंग लाल कड़वासरा शिवनारायण भादू,पतराम भादू मनोहर लाल,प्रधानाचार्य, मुरली मनोहर, भंवर लाल पारीक ,हरिकृष्ण शर्मा, रामधन चौधरी, रेवन्त राम खाती, पुणाराम भाम्भू, रामस्वरूप भादु, सुरजाराम सीगड़, भगवान राम सीगड़, शिवरतन सारण, हीरालाल ढाल, दुर्गाराम, मोहन राम सिवर, सुनील डुडी, विजय कुमार , रामकिशन , महीराम जाणी, शंकर सेन, बजरंग डुडी, अशोक गोदारा, शैलेंद्र सुथार, भंवर सियोल, जगदीश कड़वासरा, श्याम सुंदर, हरिराम सोनी, मनीराम सारण,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नोखा से रवाना हुए।