Skip to main content

हवाओं व आंधी ने तापमान गिराया, 4 से 6 मई तक मौसम बदलेगा, बादल रहेंगे

RNE,BIKANER

दिन और रात में चलने वाली हवाओं, हल्की आंधी ने बीकानेर का तापमान गिरा दिया है। बुधवार रात 8 बजे बाद चली हवाओं का असर सुबह तक भी रहा। दिन उगते ही खुले आकाश में मंद मंद ठंडी हवा चल रही थी जिसके कारण मौसम बहुत सुहावना बना हुआ था। मॉर्निंग वॉक करने वालों को इससे बहुत राहत थी। सड़कों पर चहल पहल भी अब काफी बढ़ गई है।


मौसम विभाग के अनुसार 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बदल जायेगा। 4 से 6 मई तक ये बदलाव रहेगा। राज्य के अधिकांश भाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं धूल भरी आंधी चलेगी और उसके साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


कल दिन का तापमान गिर गया। दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 34.3 डिग्री पर आ गया तो न्यूनतम तापमान भी गिरकर 21.6 पर आ पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हवाएं चलेगी।