Skip to main content

Bikaner Weather : राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, बीकानेर में अब तेज होगी गर्मी

RNE Bikaner.

राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आज कई जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव आयेगा। बीते दिन प्रदेश के शहरों में तापमान में गिरावट आई। सामान्य से तापमान 8 डिग्री से नीचे तक पहुंच गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्तर – पश्चिम जिलों में असर दिखेगा।

बीकानेर, झुंझनु, सीकर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर और नागौर जिलों में बारिश होगी। कहीं कहीं धूलभरी आंधियां चलेगी। कहीं ओले गिरने और बिजली चमकने की संभावना है।

गुरुवार को बीकानेर में 37° तापमान अधिकतम रहा जो सामान्य से 4.3° कम है। न्यूनतम तापमान गिरकर 19. 6 पर पहुंच गया। हवाओं के कारण तापमान में बड़ी गिरावट आई। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत कम तापमान के साथ हुई। आज सुबह न्यूनतम तापमान 23.3° रहा। यह सामान्य से 3.3° कम है।

बीकानेर में यूं रहेंगे तापमान के तेवर : 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बीकानेर में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। इससे अधिकतम तापमान 39° तक रह सकता है। कल से वापस गर्मी बढ़ेगी। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 44° तक पहुंचने का अनुमान है।

7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
03-May 22.0 39.0 Partly cloudy sky
04-May 21.0 41.0 Mainly Clear sky
05-May 22.0 42.0 Mainly Clear sky
06-May 23.0 43.0 Mainly Clear sky
07-May 24.0 44.0 Mainly Clear sky
08-May 25.0 44.0 Mainly Clear sky