Skip to main content

लोहे की जाली काटकर फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह -जगह छापेमारी

आरएनई,बीकानेर। 

हत्या और रेप जैसे संगीन मामलों में नामजद आरोपी बाल सुधार गृह से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अधिकारियो के हाथ पांव फूल गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना स्थल का निरीक्ष्ण कर रहे हैं।

ये है पूरा मामला

जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार की सुबह 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। गार्ड से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू की गई।

सुबह 4 बजे जाली काटी

घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया- सुबह 4 से 5 बजे के बीच बाल अपचारी जाली काटकर भाग निकले। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। नाबालिग बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस ने बाल सुधार गृह से ले लिया है।

मामला गंभीर, कड़ी कारवाई होगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। पुलिस को बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से एक साथ फरार हुए हो। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे।