Skip to main content

चने के आयात शुल्क पर भी बढ़ाई छूट

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

केंद्र सरकार ने कल शुक्रवार को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया है। फिलहाल प्याज की कीमतों पर कंट्रोल के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

हालांकि सरकार ने भारत के मित्र देशों को प्याज निर्यात करने की मंजूरी दी हुई है। इसके साथ ही सरकार ने देशी चने के आयात पर शुल्क से 31 मार्च 2025 तक छूट देने का फैसला किया है। साथ ही, 21 अक्टूबर 2024 या उससे पहले जारी किए गए ‘ बिल ऑफ एंट्री ‘ के जरिये पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट भी बढ़ा दी है।