Skip to main content

प्रियंका गांधी सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं, बैठकें करने के साथ घर-घर जाकर प्रचार करेंगी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब चुनाव समाप्ति तक रायबरेली व अमेठी में ही डेरा डाले रहेगी। वे इन दोनों सीटों पर प्रचार की कमान संभालेंगी।
दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रियंका गांधी सोमवार से ही दोनों सीटों पर प्रचार की जिम्मेवारी संभाल लेगी। चुनाव समाप्त होने तक वो चुनावी रण में डटी रहेगी।

राहुल गांधी के पूरे देश मे प्रचार में व्यस्त होने के कारण प्रियंका ने ये जिम्मेवारी ली है। कांग्रेस ने रायबरेली में बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल करने और अमेठी सीट वापस लेने के लिए ये खास रणनीति बनाई है।

इसके लिए प्रियंका सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं, बैठकें करेगी और घर घर प्रचार के लिए जायेगी। इस दौरान प्रियंका वहां एक गेस्ट हाउस में ही रहेगी। वह दोनों सीटों को बराबर समय देते हुए 250 से 300 गांवों में भी दौरा कर वोट मांगेगी। ये दोनों सीटें गांधी परिवार की परंपरागत सीटें मानी जाती है।