Skip to main content

CISCE 10th Board : बीकानेर में नत्थूसर गेट की आयुषी जोशी ने 1000 में से 994 अंक हासिल किए

RNE Bikaner.

सोमवार को घोषित हुए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (CISCE) की परीक्षा में बीकानेर मूल की आयुषी जोशी ने देशभर में परचम लहराया है। आयुषी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 1000 में से 994 अंक हासिल किए हैं। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो इस मेधावी छात्रा ने 99.5% मार्क्स हासिल किए हैं। इस परीक्षा के लिए हालांकि बोर्ड ने टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन अब तक राजस्थान से जितने भी हाईएस्ट स्कोरर सामने आए हैं उन सबसे ज्यादा अंक आयुषी के हैं। ऐसे में यह भी लगभग तय है देश के टॉपर में से एक बीकानेर की आयुषी है।

पूर्व न्यायाधीश डी.एन.जोशी की पोती  है आयुषी : 

आयुषी जोशी का परिवार मूल रूप से बीकानेर में नत्थूसर गेट के बाहर पुष्करणा स्टेडियम के पास रहता है। उसके पिता रवि जोशी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लगभग पाँच साल से मुंबई में काम करते हैं। आयुषी मुंबई के ही लीलावती बाई पोद्दार हाई स्कूल में पढ़ती है। आयुषी राजस्थान के ख्यातनाम हाई कोर्ट जज रहे डी.एन. जोशी की पोती है।

फिजिक्स, बायो, मैथ्स सहित 06 सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर :

आयुषी की मार्कशीट देखते ही आँखें खुली रह जाती हैं। उसने कुल 10 में से 06 सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इन सब्जेक्ट में फिजिक्स, बायो, मैथ्स, कॉमर्शियल एप्लिकेशन, केमिस्ट्री, हिस्ट्री शामिल हैं। ज्योग्राफी और इंग्लिश लिट्रेचर में 100 में से 99 अंक मिले हैं। इंग्लिश लेंगवेज और हिन्दी में 100 में से 98 अंक प्राप्त किए।