Skip to main content

Jaipur : फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट का झगड़ा हत्या में बदला

RNE Network, Jaipur

पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप में किए गए कमेंट या पोस्ट पर विवाद इतना बढ़ा कि भाई-भाई का रिश्ता भी खूनी जंग में तब्दील हो गया। चाकू के वार से एक की मौत हो गई वहीं एक घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

घटना जयपुर में नाई की थड़ी इलाके की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय सलमान अंसारी की चाकू के वार से मौत हो गई। दूसरा युवक शाहरूख गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मृतक और हत्यारा दोनों मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपियों को नामजद करने के साथ ही छाबीन शुरू की है।