Skip to main content

Bikaner Weather : आंधी, बारिश, हवा से थोड़ा पारा गिरा, गर्मी बरकरार, आज मौसम शुष्क

RNE Bikaner.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चली हवा, आंधी और बारिश की बूंदों ने बीकानेर का पारा 1 डिग्री जरूर गिरा दिया मगर अब भी गर्मी का असर बरकरार है। क्यूंकि तेज धूप व गर्म हवाओं ने अपने को कायम रखा।

सोमवार को दिन की शुरुआत एक बार फिर गर्मी के तीखे तेवरों से हुई हैं। सुबह 08 बजे तक पारे ने 33° का आँकड़ा पार कर लिया। अनुमान है कि आज भी तापमान 42° तक पहुंचेगा। दिन 31° तापमान और उमस के साथ शुरू हुआ और हवा भी नहीं थी। रात से ही उमस ने कब्जा जमाया हुआ था। जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले परेशान थे और पसीने के कारण जल्दी थक रहे थे।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2-3 दिन में बीकानेर के अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। 15 मई को नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार मौसम फिर पलटी मार सकता है।

कल बीकानेर का अधिकतम तापमान 41.2° रहा जो पिछले दिन की अपेक्षा 1.6° कम था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.5° पर ठहरा। ह्यूमेडिटी 39 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।