Skip to main content

अल्लू अर्जुन की एक झलक प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी, यातायात जाम होने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अब पॉपुलर फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है। दक्षिण भारत मे अर्जुन बहुत लोकप्रिय है और उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग जुट जाते है। उनकी यही लोकप्रियता अब उन पर भारी पड़ी है और चुनाव के मध्य ट्रैफिक समस्या पैदा करने को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

आंध्र प्रदेश के नंदयाल में दक्षिण भारत के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ वहां की पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। अर्जुन विधायक रवि चन्द्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार करने नंदयाल पहुंचे थे।

उनकी झलक देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ गया जिससे लोगों को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ा। उसी वजह ने पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।