Skip to main content

LOKSABHA ELECTIONS 2024 : दिल्ली की 7 सीटों में से 4 पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही

RNE, NATIONAL BUREAU .

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए भी रोड शो निकाल चुनाव प्रचार करेंगे। दिल्ली में आप और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की 7 सीटों में से 4 पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।


आप की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे जे पी अग्रवाल, उदित राज व कन्हैया कुमार के लिए भी केजरीवाल प्रचार करेंगे। कल केजरीवाल हरियाणा में थे और उन्होंने रोड शो किया था।

जिसमें अपने झंडों के साथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। दिल्ली व हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच अच्छी केमेस्ट्री दिख रही है। जिससे भाजपा की चिंता बढ़ी है।