Skip to main content

Rajasthan Board : 12 वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स सभी के नतीजे आज एक साथ

  • 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत
  • बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने दी जानकारी 
  • बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा जारी करेंगे परीक्षा परिणाम

RNE Network. 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आज शिक्षा सत्र 2023- 24 के बाहरवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड आज परीक्षा परिणाम दोपहर 12.15 बजे जारी कर देगा। आज बाहरवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे एक साथ जारी कर दिए जायेंगे।

कल से सोशल मीडिया में केवल वाणिज्य के नतीजे जारी करने की खबरें चल रही थी, बोर्ड के अनुसार तीनों संकायों के नतीजे आज जारी हो जायेंगे।

बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दोपहर 12.15 परिणाम जारी हो जायेगा। बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा के अनुसार परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा 12.15 बजे तीनों परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करेंगे।