Skip to main content

आज खास : बसंत पंचमी, पंचमी दोपहर 12:10 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:50 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 14/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष

तिथि : पंचमी  12:10 PM तक उपरांत षष्ठी 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : प्रातः 7:19 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:22 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : रेवती 10:43 AM तक उपरांत अश्विनी

योग : शुभ 07:58 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग

करण : बालव 12:10 PM तक, बाद कौलव 11:07 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : सुबह 10:43 बजे तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मकर राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12:50 बजे से दोपहर 02:13 बजे तक

शिववास : कैलाश पर

आज के त्यौहार एवं व्रत : बसंत पंचमी

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 07:19 AM 08:42 AM
अमृत 08:42 AM 10:05 AM
काल 10:05 AM 11:28 AM
शुभ  11:28 AM 12:50 PM
रोग  12:50 PM 02:13 PM
उद्वेग  02:13 PM 03:36 PM
    चर  03:36 PM 04:59 PM
लाभ 04:59 PM 06:22 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  06:22 PM  07:59 PM
शुभ  07:59 PM  09:36 PM
अमृत  09:36 PM  11:13  PM
चर  11:13 PM  12:50 AM
रोग  12:50 AM 02:27 AM
काल   02:27 AM 04:04 AM
 लाभ  04:04 AM 05:41 AM
 उद्वेग   05:41 AM 07:18 AM

* अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर से दबाव कम हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। कुछ नया सीखने और जानने की जिज्ञासा मन में रहेगी। स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा।

वृषभ राशि : आज अपना मनोबल ऊँचा रखें। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की जवाबदारी लेने से बचें। राजनीतिक मामलों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों में धन का अपव्यय हो सकता है। तनाव जैसी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं।

मिथुन राशि : आज आप उत्सव कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन उत्तम है। आपके सहयोगात्मक व्यवहार के कारण लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर परिजनों से चर्चा कर सकते हैं।

कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है। मित्रों के साथ की अनबन आज दूर होगी। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी आज ले सकते हैं। दिखावे के लिये धन खर्च करने से बचें। समाज में लोग आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे।

सिंह राशि : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। किसी ऑनलाइन सेमीनार आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ आपने सम्बन्ध मधुर रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

कन्या राशि : जोखिम युक्त निवेश करने से बचें। आपको कुछ अध्यात्मिक अनुभव हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपका सम्मान बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। घर में अप्रसन्नता का माहौल रहेगा। बोलचाल के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि : आज आप स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहने वाले हैं। आपको किसी शुभ सूचना को लेकर प्रतीक्षा रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर दिन भाग्यशाली रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न रखने के लिये उन्हें उपहार दे सकते हैं। शत्रु पक्ष पर आप पूरी तरह हावी रहेंगे। दान-पुण्य करना आपके लिये हितकर होगा।

वृश्चिक : कारोबार की परेशानियों का निदान होगा। परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहने वाली हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मित्र और शुभचिन्तक आपको प्रेरित कर सकते हैं। म्यूचूअल फण्ड या किसी पुरानी पॉलिसी से आपको धन लाभ हो सकता है। धनु राशि : प्रेम सम्बन्धों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। नशे और बुरी आदतों से दूरी बना लें। वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। घर के बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखें। सर्वाइकल और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें।

मकर राशि :  आज कुछ समय एकान्त में अपनी मजबूती और कमजोरियों का मूल्याङ्कन अवश्य करें। अजनबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। गैस और अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसीलिये, सन्तुलित भोजन और जीवनशैली को अपनाना लाभप्रद होगा। आपको अपने द्वारा ही लिये गये पूर्व के निर्णयों पर पछताना पड़ सकता है।

कुम्भ राशि : व्यापार में कुछ प्रभावी सुधार करने के लिये दिन अच्छा है। परिजन आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का आनन्द ले सकते हैं। धर्म-कर्म में भी आप अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ नहीं है। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। किसी बड़े काम को लेकर फण्ड की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है।