Skip to main content

मुख्य सचिव ने सभी विभागध्यक्षो को दिया आदेश, लापरवाह कर्मचारियों की सूची बनाकर उन्हे सेवानिवृत्त कर घर भेजें

** सरकार ने सभी विभागों को सूची बनाने के लिए कहा
** सेवानिवृत्ति देने के अधिकार भी दिये
** कांग्रेस ने परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की

आरएनई, बीकानेर

एक तरफ राज्य सरकार ने निष्क्रिय, लापरवाह, कामचोर कर्मचारियों को घर भेजने का निर्णय किया है तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने व काम करने वालों को आगे लाने का निर्णय किया है।

पहले बात सरकारी कर्मचारियों की। मुख्य सचिव ने सभी विभागध्यक्षो को एक आदेश दिया है कि वे अपने अधीन के निष्क्रिय, लापरवाह कर्मचारियों की सूची बनाये और उनको सेवानिवृत्त कर घर भेज दे। उनको तीन महीने का नोटिस या इतनी ही अवधि का वेतन देकर अलविदा कह दिया जाये। इस कार्य के लिए मुख्य सचिव ने विभागध्यक्षो को अधिकार भी दिये हैं। लापरवाह, गैरजिम्मेवार कर्मचारियों की सूची बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

अब बात कांग्रेस की। कांग्रेस ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया है। राजस्थान कांग्रेस ने निष्क्रिय व सक्रिय पदाधिकारियों की एक रिपोर्ट तैयार की है। पीसीसी, डीसीसी से लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की गई है। परिणामों के बाद जब संगठन में फेरबदल होगा तब अच्छा काम करने वालों का प्रमोशन होगा और निष्क्रिय रहने वालों की छुट्टी होगी।

पीसीसी सचिव ने सभी पदाधिकारियों को एक मेल भेजकर तय फॉर्मेट में सूचनाएं मांगी है। जिसमें पद मिलने से लेकर अब तक की तमाम गतिविधियां मय सबूत बताने को कहा है। उसके बाद निर्णय किया जायेगा। ये काम चुनाव परिणाम आने के बाद होगा।