Skip to main content

अब भाजपा के सामने बहुमत का आंकड़ा हासिल करना एक बड़ी चुनौती

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

हरियाणा के एक निर्दलीय विधायक का निधन हो गया है। उनके निधन से हरियाणा की भाजपा सरकार पर भी बड़ा असर पड़ा है, वो अल्पमत में आ गयी है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल पहले से ही हरियाणा सरकार को अल्पमत में बता भंग करने की मांग राज्यपाल से कर चुके हैं।

कुछ दिन पहले ही तीन निर्दलीय विधायक जो भाजपा सरकार का समर्थन कर रहे थे, वे अलग हो गये। वे तीनों विधायक कांग्रेस में जा मिले। विपक्षी दल जेजेपी ने भी सरकार गिराने में सहयोग का ऐलान कर दिया। अब एक विधायक के निधन से हरियाणा की भाजपा सरकार पर राजनीतिक संकट गहरा गया है।

कल हरियाणा के गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ। वे भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे। उनके निधन से भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है।